बाघ के बारे में 25 रोचक तथ्य । Tiger In Hindi

Amazing Facts about Tiger in Hindi
बाघ के बारे में 25 रोचक तथ्य

bagh

ये slogan तो आपने सुना ही होगा ‘Save The Tiger’. ये ऐसे ही प्रचलित नही हुआ आपको जानकर हैरानी होगी कि धरती पर केवल इतने बाघ बचे है कि अगर बांटने लगे तो हर 20 लाख लोगों के हिस्से में सिर्फ 1 बाघ आएगा. इसीलिए हमें टाइगर बचाने को कहा गया है. खुशी की बात ये है बाघों की संख्यां में इजाफा हो रहा है. आइए जानते है बिल्ली प्रजाति के इस जानवर के बारे में ग़ज़ब रोचक तथ्य…

बाघ के 1 से 10 तक रोचक तथ्य – Tiger in Hindi

1. हर साल 29 जुलाई को ‘World Tiger Day’ मनाया जाता है. यह 2010 में मनाना शुरू किया गया था।

2. बाघ, बिल्ली प्रजाति का सबसे बड़ा जानवर तो है ही साथ में धुर्वीय भालू और भूरे भालू के बाद धरती का तीसरा सबसे बड़ा मांसाहारी जानवर भी है।

3. एक बाघ की उम्र जंगल में लगभग 10 साल और चिड़ियाघर में लगभग इसकी दोगुनी होती है।

4. मादा बाघ का गर्भाधारण 3.5 महीने का होता है यह एक बार में 3 या 4 बच्चों को जन्म देती हैं।

5. एक Tiger की टाँग इतनी मजबूत होती है कि ये मरने के बाद भी कुछ समय तक खड़े रह सकते हैं।

6. बाघ के दिमाग का वजन 300 ग्राम होता है. यह सभी मांसाहारी जानवरों में दूसरा सबसे बड़ा दिमाग है।

7. बाघ नौ तरह के होते है लेकिन पिछले 80 सालों में तीन तरह के विलुप्त हो गए।

8. एक बाघ 300 किलो वजनी और 13 फीट तक लंबा हो सकता है।

9. सफेद रंग का बाघ पैदा होने के चांस 10000 में से किसी 1 के है।

10. बाघ के शरीर पर पाई जाने वाली धारियाँ भी हमारे फिंगरप्रिंट की तरह यूनिक होती हैं।

बाघ के 11 से 20 तक रोचक तथ्य – Tiger in Hindi

11. 2016 की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में केवल 3,891 बाघ बचे है. जिनमें से 70% भारत में है और भारत में भी सबसे ज्यादा 408 कर्नाटक में हैं।

12. इतने बाघ जंगलों में नही है जितनें लोगो द्वारा पाल रखे हैं।

13. Tigers के समूह को ‘Ambush’ या ‘Streak’ कहा जाता हैं।

14. एक बाघ 18 hertz तक की आवाज पैदा कर सकता है और इसकी दहाड़ 3 किलोमीटर दूर से सुनी जा सकती है।

15. नर बाघ और मादा शेर के सेक्स से पैदा होने वाले बच्चों को ‘Tigons’ और नर शेर और मादा बाघ के सेक्स से पैदा होने वाले बच्चों को ‘Ligers’ कहा जाता हैं।

16. आपको जानकर हैरानी होगी कि हर टाइगर के कान के पीछे सफेद रंग के गोल धब्बे होते हैं।

17. बाघ, धरती से 3960 मीटर की ऊंचाई पर भी पाए गए है।

18. टाइगर मांसाहारी होते है ये केवल मीट खाते है. इनका पसंदीदा भोजन जंगली भैंस, सूअर और हिरण है. ये शिकार ढूंढने के लिए रात का इंतजार करते है क्योंकि इनकी अंधेरे में देखने की क्षमता इंसानो से छ: गुणा अच्छी होती है और हमेशा गर्दन के पिछले हिस्से पर ही वार करते है. इनके 10 शिकारों में से एक ही सक्सेस हो पाता है।

19. Tiger, 65 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भाग सकता है और लगातार 6 किलोमीटर तक तैर सकता है।

20. Tiger, 30 फीट लंबी छलांग और 12 फीट ऊंची छलांग लगा सकता है।

बाघ के 20 से 25 तक रोचक तथ्य – Tiger in Hindi

21. एक टाइगर एक रात में 27 किलो मीट खा सकता है।

22. बिल्ली अपने DNA का 95.6% हिस्सा बाघ के साथ शेयर करती है।

23. 19वीं सदी में एक टाइगर ने अकेले भारत और नेपाल में 430 जानें ली थीं. अगर 1800 से लेकर 2009 तक का हिसाब लगाया जाए तो बाघों द्वारा कुल 3,73,000 इंसान मारे जा चुके हैं।

24. बाघ के शरीर का हर भाग, मूंछ से लेकर पूंछ तक बाजार में बेचना या खरीदना गैरकानूनी है।

25. भारत समेत बांग्लादेश, मलेशिया और साउथ कोरिया का राष्ट्रीय पशु बाघ है।

उम्मीद है आपको राष्ट्रीय पशु बाघ के बारे में रोचक तथ्य / Tiger Facts In Hindi पसंद आई होगी. आप चाहे तो इस जानकारी को summarize करके Essay on Tiger in Hindi 💡 भी लिख सकते है।

2 Comments

  1. Sujit Kumar June 9, 2018
    • Ankit Banger June 16, 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *